बिलासपुर

बिलासपुर में फ्रिज बम की तरह फटा ब्लास्ट की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है इन दिनों नौतपा की गर्मी ने लोगो का बुरा हाल कर रखा है इसी बीच बिलासपुर के एक मकान में फ्रिज का कंप्रेसर बम की तरह फट गया। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि पूरे घर में आग लग गई। लोगों ने घर से भागकर अपनी जान बचाई। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुम्हारपारा अंसारी गली का है।

बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया कुम्हारपारा निवासी समारू प्रजापति ने बताया कि फ्रिज के कंप्रेसर में ब्लास्ट होते ही पूरे घर में आग लग गई। किसी तरह से घर में मौजूद लोग आनन-फानन में बच्चों को लेकर घर से बाहर निकल आए। हादसे में पूरे परिवार की जान बाल-बाल बच गई। इधर ब्लास्ट की आवाज सुनते ही पड़ोस के लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कुछ घंटों में आग पर काबू पाया गया।

घर का सामान जल गया समारू प्रजापति ने बताया कि ब्लास्ट की वजह से लगी आग से फ्रिज, टीवी, सोफा और अन्य सामान जलकर खाक हो गए हैं। वह नगर निगम में हेल्पर का काम करता है मिली जानकारी के अनुसार किसी भी प्रकार की जनहानि नही हुई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button