
बिलासपुर – लवन से 10 किलोमीटर दूर ग्राम जोंधरा जिला बिलासपुर में बस एवं बाइक के बीच जबरदस्त दुर्घटना हुई. जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसके साथी की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि रायपुर से जोंधरा जाने वाली बस बुधवार को शाम 5:00 बजे जोंधरा जा रही थी उधर चिस्दा गांव से दो बाइक सवार युवक ताराशिव जा रहे थे दोनों के बीच टक्कर हो गई. जिसमें बाइक चला रहे एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक युवक को ग्राम ताराशिव का बताया जा रहा है. जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष थी.

बाइक में पीछे बैठे युवक को भी ताराशिव ( डमरू )का ही बताया जा रहा है. जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष है. पीछे बैठे युवक को भी गंभीर चोटे आई है.
आसपास स्थित भीड़ से पूछने पर बताया गया कि दोनों बाइक सवार गांव चीसदा पितृपक्ष में रिश्तेदार के घर से पितृ पक्ष कार्यक्रम में शामिल होकर वापस ताराशिव लौट रहे थे.




