लवन

धान खरीदी केन्द्रों से नहीं हुआ 19 हजार क्वींटल धान का उठाव समिति प्रबंधक परेसान

( राकी साहू लवन ) गत वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष रिकार्ड मात्रा में धान की खरीदी हुई। धान खरीदी को सप्ताह हुए पांच माह बीत गए। लेकिन अभी तक धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव नहीं होने से समिति प्रबंधक परेसान है । धान खरीदी केन्द्रों में अब भी खुले आमसन के नीचे धान पड़े हुए है, जो समितियों के लिए सिर दर्द बना हुआ है । वही, तेज धूप में धान शार्टेज होने का डर सभी समिति प्रबंधकों को सता रहा है। वर्तमान में केन्द्रों में पड़े धान की वस्तु स्थिति के बारे में प्रबधंको के द्वारा अपने उच्चधिकारियों को अवगत कराया जा चूका है। बावजूद धान का उठाव अभी तक नहीं हो पाया है।
विदित हो कि जिला सहकारी बैंक की शाखा लवन के अन्तर्गत 15 उपार्जन केन्द्र आते है। इन 15 उपार्जन में लगभग 19 हजार क्वींटल धान का उठाव अभी तक नहीं हो सका है। समिति प्रभारियों में धान उठाव को लेकर चिंता का सबब बना हुआ है। एक नवम्बर से छत्तीसगढ़ के द्वारा धान खरीदी शुरू हुई वही 31 जनवरी 24 तक धान खरीदी होना था, परन्तु शासन के द्वारा इसे बढ़ाकर 4 फरवरी तक किया गया। इसके बाद जिले में धान खरीदी केन्द्रो में धान के उठाव का बुरा हाल रहा। ज्ञात हो कि इस साल लवन शाखा में साढे 7 लाख क्वींटल धान की खरीदी की गई। जिसमें से लगभग 19 हजार क्वींटल धान का उठाव पांच माह बीत जाने के बाद भी बचा हुआ है। जिम्मेदार अधिकारियों की सुस्ती की वजह से धान का उठाव सही समय पर नहीं हो पाया है। इस वजह से सभी केन्द्रों में धान बचा हुआ है, जो समिति प्रभारियों के लिए चिन्ता का सबब बना हुआ है। वही, इस वर्ष करीब 100 से अधिक केन्द्र प्रभारियों ने हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है। हाईकोर्ट मेें याचिका दायर करने के बाद भी केन्द्रो से धान का उठाव नहीं हो सका है।जून माह में मानसून आने के बाद खरीफ फसल के लिए धान बोवाई का कार्य शुरू हो जाता है, लेकिन अभी तक सोसायटियों में खाद बीज का वितरण नहीं हो सका है। किसान खाद, बीज लेने के लिए समितियों का चक्कर काटते फिर रहे है। हालांकि खरीदी केन्द्रो में ऋण वितरण के लिए लिखाई का कार्य शुरू हो गया है, लेकिन यह कार्य दो माह पहले हो जाया करता था। लेकिन इस बार धान का उठाव सही समय पर नहीं होने की वजह किसानों को खाद, बीज व ऋण लेने के लिए भटकना पड़ रहा है। किसानों की समस्याओं को देखते हुए प्रशासन की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।

क्या कहते है शाखा प्रबंधक

धान उठाव के लिए डिओ, टिओ कट गया है, लेकिन परिवहन नहीं हो पा रहा है। इस वजह से केन्द्रों में धान जाम पड़ा हुआ है। इसके संबंध में उच्चधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही उठाव हो जाने की बात कही जा रही है।

शिव कुमार साहू, शाखा प्रबंधक
जिला सहकारी बैंक शाखा लवन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button