छत्तीसगढ़

बच्चों के लिए खुशखबरी,कल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश

रायपुर – प्रदेश में अप्रैल माह में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा से से इंसानी जीवन के साथ बेजुबान पशु-पक्षी भी त्रस्त हैं। सूरज की तपिश की मार स्कूली बच्चों पर भी पड़ रही है जिसके कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। इस गम्भीर स्थिति को देखते हुए स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की मांग लगातार उठ रही थी जिसके बाद इस संदर्भ में आज स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश का आदेश जारी करते हुए बच्चों को खुशखबरी दी है तो वहीं पालकों को इससे राहत मिली है।

शिक्षा विभाग द्वारा आदेश

स्कूल शिक्षा विभाग ने 22 अप्रैल कल सोमवार से प्रदेश के सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी की घोषणा कर दी है। छुट्टियां 22 अप्रैल से शुरू होकर 15 जून तक चलेंगी। विभिन्न संगठन मांग कर रहे थे कि भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश तुरंत दिया जाना चाहिए, लेकिन गर्मी और लू का स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस मांग पर संवेदनात्मक नजरिया रखते हुए साय सरकार ने छुट्टियां 9 दिन पहले से ही घोषित करने के निर्देश दे दिए। इस आधार पर 21 अप्रैल यानी रविवार को ही स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा के दस्तखत से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का संशोधित आदेश जारी कर दिया गया। आदेश में यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि छुट्टियों का यह निर्देश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा।
अब नया शैक्षणिक सत्र 16 जून से शुरू होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button