
जांजगीर चांपा – गौग्राम जनजागरण यात्रा के अंतिम दिवस एवं समापन समारोह आज ग्राम हथनेवरा में संपन्न हुआ है ज्ञात हो की यह यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन के मार्गदर्शन में भारतीय कुष्ठ निवारक संघ कात्रेनगर गौशाला के तत्वावधान में आयोजित की गयी थी जिनका प्रमुख उद्देश्य गाय की महत्ता को जन जन तक पहुंचाना था यह यात्रा छः दिवसों में लगभग चालीस गांवों से होकर गुज़री आज इस यात्रा का समापन ग्राम हथनेवरा में संपन्न हुआ यात्रा पांच बजे ग्राम के गौ सेवा धाम पहुंची जहां ग्राम के भजन मंडली द्वारा एवं गौ सेवक साथीयों द्वारा गौ रथ को पूरे गांव में भ्रमण कराया गया जहां ग्रामीण माता बहनों ने दीप आरती थाल सजाकर का रथ का स्वागत अभिनंदन किया।

इस बीच कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खनिज अयोग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह जी , कथावाचक महाराज श्री राजेन्द्र शर्मा जी , कात्रेनगर आश्रम के सचिव श्री सुधीर देव जी , संस्था के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी सोनी जी , यात्रा संयोजक श्री रामप्रकाश केसरवानी जी उपस्थित थे।
कार्यक्रम अतिथियों के स्वागत एवं गौ रथ की पूजन से प्रारंभ हुआ अतिथियों का स्वागत विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष श्री तुफ़ान सिंह चंदेल जी द्वारा किया गया।
तत्पश्चात् ग्राम के सक्रिय गौ सेवक भाई युवराज सिंह चंदेल जी एवं उनके समूह का अतिथियों द्वारा श्रीफल एवं साॅल भेंट कर सम्मान किया गया इस बीच अभियान गीत मंगलकारी मां हमारी गौ माता का गायन किया गया उसके बाद मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र शर्मा जी का उद्बोधन प्राप्त हुआ सभी अतिथियों द्वारा मार्गदर्शन किया गया अंत में ग्राम की समस्त माता बहनों द्वारा थाल सजाकर गौ माता की आरती की गयी प्रसाद वितरण के पश्चात कार्यक्रम का समपान हुआ।
समापन कार्यक्रम में श्री गगन जयपुरिया जी जिला पंचायत उपाध्यक्ष , भाजपा जिलाध्यक्ष श्री टिकेश्वर गबेल जी एवं बम्हनीडीह क्षेत्र से श्री सोनू जायसवाल जी , श्री लोमस राम जी , श्री धनश्याम जी , अजय सराफ जी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस बीच ग्राम के समस्त बंधु भगिनी , युवा वर्ग , गौ पालक , गौ सेवक काफ़ी संख्या में मौजूद थे।
संवाददाता – लोकनाथ साहू / मनमोहन



