पलारी

वीर शहीद युगल किशोर को दी श्रद्धांजलि

घोटिया (पलारी)। नगर के वीर शहीद युगल किशोर वर्मा की सातवीं पुण्यतिथि पर थाना के पास उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने सुबह से ही जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिक आते रहे। इसी कड़ी में पलारी के पत्रकारों ने भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किये और युगल किशोर अमर रहे का नारा भी लगाये। दरअसल नगर के युवक युगल किशोर वर्मा सब इंस्पेक्टर 6 अगस्त 2017 को राजनांदगांव के गातापार के भावे जंगल में नक्सली उन्मूलन के दौरान शहीद हुए थे जिसकी कल सातवीं पुण्यतिथि थी।

पत्रकारों ने उनके बलिदानी को याद करते हुए कहा कि देश के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों को हंसते-हंसते न्यौछावर करने वाले वीर सपूत होना हर सैनिक का सपना होता है। यह दिवस न केवल देश के प्रति सम्मान और हिंदुस्तानी होने का गौरव का अनुभव कराता है, बल्कि वीर सपूतों के बलिदान को सच्चे मन से श्रद्धांजलि देता है। धन्य हैं वे लोग, जो देश के लिए अपने लाल को न्योछावर कर देते हैं।

इस अवसर पर प्रेस क्लब पलारी के अध्यक्ष रज्जाक खान, उपाध्यक्ष केशव साहू, यमलोक साहू, महेश ढीढी, हेम कुमार साहू, नीलकमल आजाद, टोमन साहू, मिथलेश शुक्ला, पनमेश्वर साहू, संजू साहू, पिलेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button