लवन

जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में पालक शिक्षक परिषद की बैठक संपन्न

राकी साहू लवन . पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय लवन बलोदा बाजार में गत दिवस पालक शिक्षक परिषद की बैठक का प्राचार्य महोदया श्रीमती बी गिरिजा की अध्यक्षता में विद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ वही इस बैठक में लगभग 250 पालक उपस्थित हुए थे तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक और शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहें। बलोदा बाजार की 6 ब्लॉक का पालक परिषद का गठन किया गया,जिसमें 15 पालक को पालक परिषद के सदस्य के रूप में समिति में चयन किया गया –
जिसमे बलौदा बाजार ब्लॉक से कपिल कश्यप,जितेंद्र बंजारे, देविकावर्मा भाटापारा ब्लॉक से खोम लाल साहू ,देवनारायण यदू बिलाईगढ़ ब्लॉक से फितरत राम बघेल, मुन्नीलाल सिदार, महादेव जयसवाल कसडोल ब्लॉक से हरिप्रसाद साहू ,राजेश कश्यप, गजेंद्र कैवर्त पलारी ब्लॉक से उपेंद्र कश्यप ,कन्हैयालाल साहू ,ओम नारायणवर्मा सिमगा ब्लॉक से भगवान दास मिरी ,राजेश मानसरोवर को बलौदा बाजार जिले के सभी पालकों ने पालक शिक्षक परिषद के सदस्य के रूप में चयनित किया तथा चयनित परिषद के सदस्यों ने अध्यक्ष के रूप में कपिल कश्यप, उपाध्यक्ष के रूप में राजेश मानसरोवर ,सचिव के रूप में महादेव जयसवाल ,उपसचिव के रूप में उपेंद्र कश्यप को निर्वाचित किया तथा विद्यालय की ओर से प्राचार्य श्रीमती बी गिरिजा को अध्यक्ष तथा मंदोदरी सेठ, जी पी साहू, राकेश सिंह, प्रतिभा सिंह, राजेंद्र सिक्का तथा प्रदीप कुमार को पालक परिषद के विद्यालय स्तर के सदस्य के रूप में चयनित किया गया।
इस बैठक में विद्यालय के समस्त शिक्षक और शिक्षिका उपस्थित रहें कार्यक्रम के आरंभ में कक्षा दसवीं की समस्त छात्राओं के द्वारा पालकों के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गिरजा ने सभी पालकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों के विषय में सभी को विशेष जानकारी प्रदान की इसके पश्चात विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका मंदोदरी सेठ के द्वारा पालक शिक्षक परिषद के विषय में जानकारी प्रदान की गई तथा कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के ग्रंथपाल राजेंद्र सिक्का के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में विद्यालय के पदार्थ विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापक जी पी साहू ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button