
रायपुर : – रामानुजगंज विधानसभा सीट से नव निर्वाचित विधायक राम विचार नेता छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बन गए हैं। भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने उन्हें प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत सहित अन्य नेता मौजूद थे।
नेताम ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ग्रहण किया।

प्रोटेम स्पीकर नेताम अब विधानसभा सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा की सदस्यता दिलाएंगे इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।
नेताम छत्तीसगढ़ के छठवें और भाजपा के पहले प्रोटेम स्पीकर है। इससे पहले के पांचो प्रोटेम स्पीकर कांग्रेस के थे।






