बलौदाबाजार

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन अब 10 अप्रैल तक

बलौदा बाजार – अग्निवीर सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। उक्त अधिसूचना भारतीय 3 सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अब 10 अप्रेल 2026 तक खुली रहेगी। आवेदन अग्निवीर पुरूष जनरल, तकनीकी, लिपिक, स्टोपकीपर, ट्रेड्समैन दसवीं पास, ट्रेड्समैन आठवीं पास, अग्निवीर महिला सेना पुलिस और स्थाई कैडर नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों के लिए अधिसूचना जारी किया गया है। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 1 जून से 10 जून के मध्य आयोजित होने की संभावना है। उम्मीदवार किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा स्पष्टीकरण हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771 2965212 एवं 0771 2965214 पर सम्पर्क कर सकतें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button