भाजपा मंडल पलारी बनाएगी 20 हजार नए सदस्य

कार्यशाला में सदस्यता के प्रक्रिया और लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया गया निर्देश
घोटिया (पलारी)। 1 सितम्बर से भाजपा देशभर में सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। अभियान के शुरुआत के पहले पार्टी में बैठकों का सिलसिला जारी है। पलारी मंडल स्तर में भी सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक हुई। बैठक में सदस्यता अभियान के लक्ष्य और प्रक्रिया को लेकर जानकारी दी गई। पलारी मंडल में 20 हजार नए सदस्य एवं सभी बूथों को 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। कार्यकर्ताओं को नए सदस्य बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए अभियान को सफल बनाने का मूलमंत्र दिया गया।
पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर एवं जोन प्रभारी योगेश चन्द्राकर ने कार्यकर्ताओं को कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान में सभी को मिलकर लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने की जरूरत है। भाजपा का सदस्यता अभियान एक सर्वसमावेशी पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग और क्षेत्र को पार्टी से जोड़ना है। यह अभियान विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में भाजपा की पहचान को और मजबूत करेगा।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जोन प्रभारी डॉ अजय राव ने सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों की रुपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य करेंगे। यह लक्ष्य जब संगठन व सत्ता के सामने होता है, तब वह आगे बढ़ता है। 31 अगस्त को सभी बूथों में बैठक आयोजित करके सभी को सदस्यता अभियान की जानकारी देना है। प्रत्येक बूथ से 200 जिन बूथों में अधिक संभावनाएं हैं वहां लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने पर सभी बूथ एवं शक्ति केंद्र के पदाधिकारी ध्यान देंगे।
जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी ने सदस्यता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की और सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। मंडल अध्यक्ष एवं जोन प्रभारी नंदकुमार वर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ कार्य में जुट जायें और पलारी मंडल से सबसे अधिक सदस्य बनाने की कोशिश करें। सभी अपने लक्ष्यों से अधिक सदस्य बनाने पर जोर देंगे।
जोन प्रभारी एवं सदस्यता प्रभारी नियुक्त।
इस अवसर पर योगेश चंद्राकर, डॉ अजय राव, विपिन बिहारी वर्मा,नंद कुमार वर्मा, पवन वर्मा को जोन प्रभारी एवं सदस्यता प्रभारी अनूप साहू, चरण दास तेहरवन्स, सुरेंद्र वर्मा, चूड़ामणि साहू को नियुक्त किया गया है। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष सेवक वर्मा, नरोत्तम बघेल, इंद्रदेव वर्मा, आदित्य बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में पलारी मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।