गौ सेवा समिति हथनेवरा के युवा गौ रक्षकों द्वारा आज कात्रेंनगर स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर प्रांगण में दर्शन एवं आरती किया गया …

जांजगीर चांपा (शक्ति) :- जांजगीर चांपा जिलें के ग्राम पंचायत हथनेवरा में गौ समिति हथनेवरा के युवा नवयुवकों द्वारा गौ संरक्षण हेतु अद्वितीय कार्य किया जा रहा है। उचित गौठान , मानवों द्वारा आश्रय नहीं मिलने जेसै इत्यादि कारणों से गौ माताएं आए दिन खुली सड़कों पर आ जा रही है। जिससे आयें दिन बड़ी वाहनों के चपेट में आने से गौ माताएं रौंदी जाती है। कितने पशुधन अपाहिज व चलने में असमर्थ हो जातीं हैं इसके देखभाल व उपचार हेतु गौ समिति हथनेवरा के युवा नवयुवकों द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है इस पुनीत कार्य को देखते हुए।
आज सेवाभावी संस्था भारतीय कुष्ठ निवारक संघ कात्रेनगर परिसर के श्री सिद्धी विनायक मंदिर प्रांगण में 10 दिवसीय आयोजित श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के प्रातः आरती में इन समस्त युवा गौ रक्षक , गौ उपासकों को आमंत्रित किया गया था , जिसमें बड़ी संख्या में गौ सेवा समिति के युवा साथी शामिल हुए।

इस बीच आरती के बाद संस्था के सचिव आदरणीय सुधीर भैयाजी जी से समस्त युवा गौ सेवकों का परिचय हुआ ,
गौ समिति हथनेवरा के युवा साथियों को आदरणीय सुधीर भैयाजी ने मार्गदर्शन किया भैयाजी ने कहा युवा रक्त युवा जोश होंने के कारण लड़ाई झगड़ा या क्रोध में आके हमें कार्य नही करना है , आये दिन आसपास में यह घटनाएं हो रही हैं कत्लखानों मे तस्करी , कसाईयों द्वारा गौ मांस तस्करी इत्यादि घटनाएं समाज में हो रही है इस बीच हमें खुद उनको सजा नहीं देना है कानून का सहारा लेके उन्हे दंडित करे ना की कानून अपनें हाथ में ले अपना कार्य संयम व धैर्य से करें।

इस आरती व परिचय के क्षण में संस्था के सचिव आदरणीय सुधीर भैयाजी , श्रीं लोमस राम साहू जी गौ सेवा समिति हथनेवरा के प्रमुख युवराज सिंह चंदेल , सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन व समस्त युवा गौ रक्षक गौ उपासक भारी संख्या में मौजूद थें।
संवाददाता – लोकनाथ साहू / मनमोहन