
छत्तीसगढ़ में कभी भी नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो सकता है. लंच के बाद विधायकों के साथ पर्यवेक्षकों की बैठक फिर शुरू हो गयी है. सुबह करीब नौ बजे केंद्रीय पर्यवेक्षक रायपुर पहुंचे और दोपहर बारह बजे से विधायकों के साथ सीएम के नाम पर मंथन चल रहा है. विधायक दल की बैठक में सीएम का नाम तय होने के बाद दिल्ली से सीएम के नाम पर मुहर लगेगी.
सूत्रों के मुताबिक, एक कमरे में विधायक बैठे हैं और दूसरे कमरे में सभी राजनीतिक पर्यवेक्षक बैठे हैं. विधायकों को सेंट्रल लीडरशिप की कॉल का इंतजार है. विधायक दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा और दुष्यंत कुमार गौतम के अलावा छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी ओम माथुर भी मौजूद हैं. कुछ ही देर बाद विधायक दल की बैठक भी शुरू होने वाली है.
पर्यवेक्षकों के पास दो विकल्प हैं जिसमें पहला ये है कि मीटिंग में ही ऐलान करें कि कौन होगा सीएम और या विधायकों की राय लेकर दिल्ली आए और बाद में दिल्ली से सीएम के चेहरे का ऐलान हो.लेकिन इतना तय है कि छत्तीसगढ में नए सीएम को लेकर बीजेपी अपनी राय बना लेगी. जीत मे अहम रोल निभाने वाले पार्टी के प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नवीन रायपुर में मौजूद है. दोनों नए सवाल के सीएम पर सब कुछ पर्यवेक्षकों की टीम पर छोड़ रहे हैं लेकिन ये जरूर कह रहे हैं कि 24 घंटे में राज्य को नया सीएम मिल जाएगा.




