

( राकी साहू ) जिला शक्ति अंतर्गत नगर पंचायत जैजैपुर में सोमवार को साहू समाज द्वारा आभार एवं अलंकरण समारोह का आयोजन सद्भभावना भवन में रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, अध्यक्षता साहू समाज युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कसडोल विधायक संदीप साहू अति विशिष्ट अतिथि ओंकार साहू विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मोहन कुमारी साहू पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेश साहू विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष खिलावन साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती आशा बालेश्वर साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश साहू पूर्व सांसद प्रतिनिधि नरसिंह साहू जिला उपाध्यक्ष सुरेश साहू, साहू समाज नगर अध्यक्ष रमेश साहू थे कार्यक्रम का शुभारंभ भक्त माता कर्मा के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने कहा की बड़ी सौभाग्य की बात है कि समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुझे आने का अवसर मिला हमारे समाज द्वारा ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए इससे समाज मे एकजुटता बढ़ती है समाज है तो हम हैं समाज से बढ़कर कोई नहीं होता यहां के विधायक बालेश्वर साहू एवं समस्त समाज के पदाधिकारीयो को इस सफल आयोजन हेतु बधाई कार्यक्रम में समाज के सभी ग्रामीण अध्यक्ष, केंद्र अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष एवं उनके समस्त पदाधिकारी और पत्रकार संघ एवं समाज के वरिष्ठ नागरिकों को आयोजन समिति द्वारा शील्ड एवं शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम का आयोजन जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू द्वारा किया मंच संचालन भोला शंकर साहू एवं आभार प्रकट जिला कोषाध्यक्ष हेमंत साहू द्वारा किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे


