
राकी साहू .तेज गर्मी एवं झुलसाने वाली सूरज की तपिश तथा शादी विवाह के सर्वाधिक मुहूर्त के पश्चात भी लोकसभा आम चुनाव के द्वितीय चरण में हुए मतदान में जिले में 73 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का सदुपयोग किया है जिससे स्पष्ट है कि वर्तमान में लोग अपने मत की शक्ति पहचान चुके हैं सुबह सबसे पहले मतदान की प्रक्रिया में शामिल होने छग प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू अपनी धर्मपत्नी हीरोदेवी साहू, बेटी वर्षा साहू एवं पूरे परिवार के साथ अपने गृहग्राम ओरमा के मतदान केन्द्र में पहुंचे जहाँ उन्होंने सपरिवार मतदान करने के पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष टहलसिंह साहू ने प्रदेश में होने वाले तृतीय चरण के लोकसभा चुनाव में साहू समाज एवं सर्वसमाज के मतदाताओं को शत् प्रतिशत मतदान करने की अपील की है




