
बलौदाबाजार, 18 सितंबर – कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार को बलौदाबाजार भाटापारा जिले में मोबाईल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 35 नए टावर लगाने को स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें विकासखंड बलौदाबाजार में 8, कसडोल में 6,भाटापारा 8 सिमगा में 8 एवं पलारी में 5 टावर शामिल है। उक्त टावर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगेंगे।


