

ब्रेकिंग न्यूज़
पामगढ़ में आज सुबह मोटरसाइकिल से जा रही दो बाइक सवार युवतियां के सामने अचानक कुत्ता आ गया जिससे बचाने के चक्कर में एक युवती नीचे सड़क में गिर गई और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है वही एक युवती पूजा कोसले ने बताया कि आज सुबह 4 बजे बेहराडीह से बारगांव जाने के लिए दोनों युवती बाइक से निकले थे वही पामगढ़ के चेऊडीह पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि सामने से अचानक एक कुत्ता आ गया जिसको बचाने के चक्कर में बाइक का ब्रेक लगाया गया जिससे पीछे बैठी क्रांति दिनकर अपने आप को सम्हाल नहीं पाई और सड़क पर गिर गई जिससे उसके सिर पर चोट लगी और कान से खून बहने लगा उसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया
दोनों छात्राएं एलएलबी की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और दोनों जांजगीर में पढ़ाई करती थी साथ ही पढ़ाई के खर्च के लिए एक नेटवर्क मार्केटिंग का काम भी करती थी आज दुर्ग में उनका प्रदेश स्तरीय मीटिंग था वो अपने अन्य साथियों के साथ अकलतरा से सुबह 5 बजे के आसपास ट्रेन पकड़ना था जिसके लिए दोनों घर से लगभग 3:30 बजे अपने बाइक से पामगढ़ के लिए निकली थी। उनकी एक सहेली जो पामगढ़ से 5 किलोमीटर दूर बारगांव में रहती थी उसे लेने जाने के लिए दोनों पामगढ़ से निकले थे पामगढ़ से कुछ दूर पहुंचे थे कि सामने एक कुत्ता आ गया उससे बचाने के लिए पूजा ने बाइक का ब्रेक लगाया| बाइक तो रुक गई लेकिन पीछे बैठी कांति अपने आप को संभाल नहीं पाई और वह वहीं सड़क पर गिर गई| सड़क पर गिरने से क्रांति के सिर पर चोट आई और खून बहने लगा जिसे देखते ही एक अन्य साथी की मदद से पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनकी मौत हो गई

