आरोपी को गर्लफ्रेंड पर था शक, युवती के दोस्त के आंख में डाली मिर्ची पावडर, फिर किए जमकर वार

रायपुर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को लेकर चल रहे शक के चलते जिओमार्ट के एक कर्मचारी पर हमला कर दिया। आरोपी ने ऑफिस में घुसकर कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और उसके बाद लोहे के धारदार चिमटे से उसके पेट, जांघ और कंधे पर ताबड़तोड़ वार किए।
आरोपी को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड को लेकर घूमता है। आरोपी जिओमार्ट ऑफिस में घुसकर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना का सीसीवीटी वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी प्रणय यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित वारिस खान कटोरा तालाब स्थित जिओ मार्ट पाइंट में काम करता है। मंगलवार दोपहर दो बजे डीडीनगर निवासी प्रणय यादव ऑफिस में घुस गया। वारिस के साथ विवाद करने लगा। जबकि दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते हैं।
प्रणय यादव ने अपने बैग से मिर्ची पाउडर निकालकर वारिस की आंखों में फेंक दिया। जब वह चिल्लाने लगा, तो लोहे के धारदार चिमटे से पेट, जांघ और कंधे के पास ताबड़तोड़ वार कर दिया। वह कुर्सी से उठकर बचने के लिए भागा उसके बाद भी वह उसे मारता रहा।
सीसीटीवी में दिख रहा है कि घटनास्थल के आस-पास चार से पांच कर्मचारी मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी आरोपी को रोकने की हिम्मत नहीं की। सभी चुपचाप खड़े होकर वारदात को देखते रहे। आरोपी मारने के बाद धमकी देकर फरार हो गया।

