Uncategorized

देवी स्वरुप कन्याओं का कात्रेंनगर आश्रम में कन्या भोज कराया गया

जांजगीर चांपा (शक्ति) :- भारतीय कुष्ठ निवारक संघ कात्रेनगर आश्रम परिसर के श्री सिद्धी विनायक मंदिर प्रांगण में शारदीय नवरात्र के महानवमीं पर्व में आज कन्या पूजन आयोजित किया गया।

इस बीच आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 170 की संख्या में देवी स्वरुप कन्याओं का पूजन किया गया। कन्याओं का पूजन कर उन्हें पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ भोजन कराया गया l नवरात्र के पावन अवसर पर इस प्रकार का आयोजन कन्या शक्ति को सम्मानित करने का एक प्रयास है। यह प्रयास समाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को मजबूत करने का एक हिस्सा है, समाज में अनेक मान्यताएं कुरीति विद्यमान है जैसे भ्रुण हत्या , पुत्री जन्म लेने से घरों में क्लेश इत्यादि घटनाएं समाज में प्रचलित है इसे ध्यान में रखते हुए। कन्या पूजन के माध्यम से धार्मिक अनुष्ठान के साथ साथ बालिकाओं के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव प्रकट किया जाने का संदेश भी समाज तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण जरिया है।

पिछले कई वर्षों से नवरात्रि के इस महापर्व पर संस्था के द्वारा निरंतर कन्या पूजन का आयोजन किया जा रहा है विगत वर्षों के भांति ही इस वर्ष भी आसपास के ग्राम हथनेवरा , सोठीं , पिपरदा , पुछेली , धनुवार डेरा , अफरीद तिवारीडीपा जेसै नजदीकी स्थानों से देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन करने के पश्चात भोज कराया गया नवमी के दिन हर वर्ष संस्था के द्वारा विशेष पूजा अर्चना भी की जाती है जिसमें आसपास के लोग इस पूजा में शामिल होते हैं यह आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है।
पूर्व में संस्था के द्वारा 1100 कन्याओं का पूजन संपन्न करकें जिले स्तर पर रिर्काड दर्ज भी किया गया है।

आज के कन्या पूजन कार्यक्रम को पंडित कुंज बिहारी चौबे के द्वारा संपन्न कराया गया माता रानी के छायाचित्र स्वरुप में पूजा अर्चना के बाद सामूहिक आरती गायन किया गया इस बीच चार यजमान के रुप में समीप के परिवार पूजन हेतु पहुंचे थे। इस बीच संस्था के सचिव श्रीमान सुधीर देव जी , आसपास ग्रामीण क्षेत्र की मातृशक्ति , विद्यालय के शिक्षकगण व समस्त कार्यकर्ता बंधु पूजन में उपस्थित थें।

संवाददाता :- लोकनाथ साहू / मनमोहन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button