Uncategorized

पेड़ से टकराने पर एक युवक की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी

पेड़ से टकराने पर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने मोटरसाइकिल से जा रहा था स्पीड ज्यादा होने के कारण मोटरसाइकिल अयंत्रित होकर पेड़ पर टकरा गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई दुर्घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जिसमे बाईक सवार युवक की मौत हो गई है जानकारी अनुसार नोहर साय पिता रोहित उम्र 21वर्ष निवासी ग्राम तिलाईदरहा अपने मोटरसाइकिल से गहिरा रोड में जा रहा था दुर्घटना लगभग 2 बजे के आसपास का बताया जा रहा है नोहर साय की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई।


वही चोंट ज्यादा लगने के कारण नोहर की मौके पर ही मौत हो गई थी। लोगों द्वारा घटना की सुचना 112 को दी गई जिस पर 112 की टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर नोहर साय को हॉस्पिटल ले गए। जहाँ डॉक्टरो ने नोहर साय को मृत घोषित कर दी वही लैलूंगा पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर जाँच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button