
लवन – शासकीय प्राथमिक शाला पैजनी के प्रधान पाठक चूड़ामणि वर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए विप्र वाटिका बलौदा बाजार में आयोजित उत्कृष्ट प्रधान पाठक सम्मान समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान निधि से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान चूड़ामणि वर्मा के उत्कृष्ट शाला संचालन, अनुशासित कार्य, शाला प्रबंधन समिति एवं पालकों से नियमित संपर्क, बच्चों के लिए विविध कार्यक्रम का आयोजन के साथ ही शैक्षणिक स्तर को बढ़ावा देने में सराहनीय कार्य किया।इस समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल.देवांगन,बी.आर.पटेल.,के.के.गुप्ता ,भी.ई.ओ. राजेन्द्र जोशी, राजेन्द्र टंडन, कैलाश साहू सहित डाइट रायपुर से अधिकारीगण उपस्थित थे।इस उपलब्धि पर संकुल प्राचार्य ज्ञानेंद्र बघेल, संकुल समन्वयक समारुदास बाॅंधे ,भागवत प्रसाद चंद्राकर सहित संकुल के सभी प्रधान पाठक एवं शिक्षकों के साथ शत्रुहन यादव, राजेन्द्र कुमार निर्मलकर, महेंद्र घृतलहरे, नरेन्द्र वर्मा,उमाशंकर वर्मा,रमेश वर्मा,छबिश्याम वर्मा,गीतांजलि वर्मा,धनेश वर्मा, प्रेम शंकर ध्रुव, आशा साहू,लता कश्यप,संतूराम ध्रुव, संतोष वर्मा, द्वारिका प्रसाद गजेन्द्र, मनीषा वर्मा ने बधाई दी।




