
( डोमार साहू गिधपुरी ) शुक्रवार को 11 बजे राजीव भवन सभा हाल, रायपुर में छ.ग.प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश, जिला व ब्लाक के वर्तमान एंव पूर्व पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओ का सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन छ.ग.प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में रखा गया है।

जिसमे प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज , पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल , नेता प्रतिपक्ष माननीय चरण दास महंत जी,पूर्व उप मुख्यमंत्री माननीय टी.एस.सिंहदेव ,पूर्व मंत्री माननीय अमरजीत भगत , छ.ग.कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी माननीय मलकीत सिंह गेंदू , मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला जी एंव किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ प्रदेश प्रभारी मनोज नचार , राममोहन बरुआ उपस्थित रहेंगे वही इसी किसान सम्मेलन में ग्राम भरुवाडीह के कांग्रेस कार्यकर्ता सेवाराम साहू संतराम सतनामी, बुधारू बघेल विष्णु विष्णु रात्रि नेमू धृतलहरे, आल्हा निषाद उदल निषाद अरुण निषाद गौकरण निषाद,नरेश निषाद चम्मन निषाद सुरेश धृतलहरे, सुशील घृतलहरे आदि लोग शामिल होने रायपुर रवाना हुए।







