लवन

कलश यात्रा के साथ कोयदा में नवधा रामायण का शुभारंभ

राकी साहू लवन- ग्राम पंचायत कोयदा में समस्त ग्रामवासियों द्वारा अखंड नवधा रामायण का सुभारम्भ कीर्तन करते हुए कलश यात्रा के साथ पूरे ग्राम का भ्रमण किया गया 18 अक्टूबर से नवधा रामायण का प्रारंभ हुआ यह नवधा रामायण 28 अक्टूबर तक गायन किया जायेगा एवं प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन 27 अक्टूबर को होगा जो रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा मानस गान प्रतियोगिता में जिसमे प्रथम पुरस्कार 9051, द्वितीय पुरस्कार 7051,तृतीय 5051,चतुर्थ 3051,पंचम 2551,षष्टम 1051 रु दिया जाएगा इसके अलावा अन्य टोलियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा नवधा रामायण समिति द्वारा रामायण टोलियों को आने की अपील की है उक्त जानकारी गांव के सरपंच हेमंत साहू एवं ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष नरसिंह साहू द्वारा दिया गया रामायण में आचार्य पंडित परमानंद पांडेय हैं वही समस्त ग्राम वासियों द्वारा मिलकर सहयोग प्रदान किया जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button