बलौदाबाजार

वर्ल्ड टैलेंट अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित होंगे डॉ. जगदीश “हीरा साहू

( राकी साहू ) शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा 20 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाले नेपाल की पुण्य नगरी नेपालगंज में आयोजित किए जाने वाले ऐतिहासिक महत्व के गौरवशाली सम्मान समारोह विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में बलौदाबाजार -भाटापारा जिले के ख्यातिलब्ध साहित्यकार एवं व्याख्याता डॉ. जगदीश “हीरा” साहू को वर्ल्ड टैलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड ( विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान) से सम्मानित किया जावेगा। समाज में आपके द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान का मूल्यांकन कर विशिष्ट प्रतिभा के रूप में इनका चयन किया गया है।
ग्राम कड़ार निवासी, शा.उ.मा. वि. डमरू (बलौदाबाजार) के व्याख्याता के पद पर कार्य करने वाले जगदीश “हीरा” साहू किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उनके खाते में एक और विशिष्ट उपलब्धि जुड़ने वाली है। जगदीश हीरा साहू गत 17 वर्षों से शिक्षा विभाग में शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं। इनका अध्यापन शैली बड़ा ही सरल, सहज, और नवाचारी होता है जिससे विद्यार्थियों को विषय को समझने में बड़ी आसानी होती है तथा उत्कृष्ट परिणाम भी आते हैं। इनके शिक्षण अनुभव का लाभ विद्यालय के विद्यार्थियों, स्काउट गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र/छात्राओं को मिल रहा है। इनके नेतृत्व में स्काउट/गाइड को राज्यपुरस्कार तथा राष्ट्रपति अवार्ड मिल चुका है। जगदीश साहू एक अच्छे साहित्यकार के साथ एक अच्छे लोक गायक भी हैं। जिनके द्वारा विभिन्न अवसरों पर साहित्य एवं संगीत का उपयोग शैक्षिक नवाचार के लिए करते रहते हैं। शासकीय विद्यालय में प्रवेश हेतु गीत “लइका ला भर्ती कराहू सरकारी स्कूल मा” गीत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत “बेटी हे घर के शान” गीत तथा समर कैम्प गीत की रिकॉर्डिंग तथा माननीय कलेक्टर महोदय के करकमलों से विमोचन, कोरोना जागरूकता गीत, दोहे, कुण्डलियाँ, कोरोना योद्धाओं के सम्मान में गीत, “पढ़ई तुँहर दुआर” शीर्षक गीत की रचना तथा टीम द्वारा गायन, भारती हीरा की स्मृति में कक्षा 10 में संस्कृत विषय मे 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह तथा 80% से ऊपर अधिकतम अंक लाने वाले 02 बच्चों विद्यालय शुल्क की मूल राशि, विगत 2021-22 से अनवरत, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के नाम याद करने का ट्रीक आल्हा छन्द में, भारत के सभी राज्यों के नाम याद करने का दोहा गीत, छत्तीसगढ़ के 36 गढ़ों के नाम याद करने का गीत, छत्तीसगढ़ के 36 भाजी के नाम दोहा गीत, मतदाता जागरूकता हेतु लोकसभा चुनाव 2024 में 24 जागरूकता गीत की रिकॉर्डिंग तथा यूट्यूब में अपलोड करना, विभिन्न समसामयिक जागरूकता गीत, योगासन गीत, संस्कृत गीत की रिकॉर्डिंग, प्रतिदिन कक्षा में सूक्ति एवं श्लोकों का वाचन, शासकीय विद्यालय में प्रवेश हेतु गीत “स्कूल प्रवेश गीत” की रिकॉर्डिंग तथा वीडियो बनाकर विमोचन कराया। साथ ही इनकी विशिष्ट उपलब्धि हेतु दो बार मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की जा चुकी है। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने गुरुजनों, माता-पिता, परिवार जनों, इष्टमित्रों को दी है, इन सबके उत्साह वर्धन एवं सहयोग से ही यह मुकाम हासिल हो सका। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड, मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड सहित लगभग 20 से अधिक विश्व रिकॉर्ड मिल चुका है। अब तक जगदीश हीरा साहू को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सैकड़ों सम्मान मिल चुका है। इस उपलब्धि पर अंचल के साहित्यकारों, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों, एवं विद्यालयीन स्टॉफ के द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button