
वीडियो में देखिए
रॉकी साहू लवन- आज का ताजा मामला लवन नगर से सामने आया है ,आज लालाराम साहू पिता फिरत राम साहू अहिल्दा निवासी के द्वारा बैंक से पैसा निकालने के बाद घर जाते समय किसी अज्ञात युवक ने 75000 रुपये चोरी कर लिए ।
दोपहर 1 बजे अहिल्दा रोड स्थित एक निजी किराने की दुकान में लालाराम साहू द्वारा समान खरीदने जाते समय दुकान के बाहर खड़े साइकल से अज्ञात युवक ने 75000 रु नगद चोरी कर लिया। सीसीटीवी कैमरा के मदद से युवक की तलाश जारी है।मिली जानकारी के अनुसार युवक बैंक से ही पीछा कर रहे थे।




