मुख्यमंत्री

लगातार विकास होगा क्योंकि, छत्तीसगढ़ में संसाधन की कमी नहीं है – CM विष्णुदेव साय

आज पंडरिया विधानसभा के ग्राम कोदवागोडान में पहुंचे CM विष्णु देव साय ने रविवार को विशाल जनसभा को संबोधित किया और लोकसभा चुनाव के तहत प्रचार कर भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नरेंद्र मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ जनता है जिनके सुख-दुःख और सुविधा की चिंता वो दिन रात करते हैं 18 घंटे अपने काम के प्रति समर्पित होकर 10 साल से सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मन्त्र के साथ देश के किसान,मजदूर,महिला का विकास करने वाले प्रधानमंत्री का चुनाव है। इसलिए 26 अप्रैल को हम सभी को संकल्प करना है कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है .
मुख्यमंत्री ने कहा सभी काम जल्दी-जल्दी पूरे होंगे, क्योंकि छत्तीसगढ़ में संसाधन की कमी नहीं है, पैसे की कमी नहीं है. खनिज संपदा से भरपूर है हमारा छत्तीसगढ़ यहां कोयला,लोहा,सोना, हीरा, टिन, है. सभी तरफ से वनोंपज से भरपूर है हमारा छत्तीसगढ़.

इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी जनसभा को संबोधित किया और मोदी सरकार व छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों को बताया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button