स्वर्गीय सु का ल दास भतपहरी की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

गिधपुरी डोमार साहू, स्व, सु काल दास भतपहरी की पुण्य स्मृति में मां डोंगरदेवी मलपुरी क्षेत्र में 158 से अधिक पेड़ लगा कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान
क्षेत्र में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश भी प्रसारित होगा। स्वर्गीय सु काल दास भतपहरी के पुत्र सुनील भतपहरी ने अपने पिता की स्मृति में पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया और कहा कि यह कार्यक्रम दिवंगत आत्माओं की स्मृति को चिरस्थाई बनाने का एक सार्थक प्रयास है।इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि हम सभी मिलकर छोटे-छोटे प्रयास करें, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। कार्यक्रम में ग्रामीणों की सहभागिता उल्लेखनीय रही, जिससे क्षेत्र में पर्यावरण जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ। इस अवसर पर पलारी ब्लॉक के प्रभारी सतीश अग्रवाल भरू वा डीह मंडल के प्रभारी यशवंत बांधे ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुर्रे जिला पंचायत सदस्य रवि बंजारे भूतपूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनील भतपहरी ईश्वर दास सेवा राम निषाद सुखदास बंजारे झालू राम निषाद मनीष बंजारे डोमार साहू रूपेंद्र नायक ताम्रध्वज साहू चेतन साहू उपस्थित थे



