बे मौसम बारिश से टेंशन में किसान, धान की फसल बर्बाद होने का संकट

( डोमार साहू गिधपुरी ) बे मौसम बारिश से टेंशन में किसान, धान की फसल बर्बाद होने का संकट वहीं गिधपुरी के आस पास, बारिश के कारण खेतों में पकी फसल भी बिछ गई। मौसम विभाग की माने तो कल से मौसम साफ होगा लेकिन हवा में नमी की मात्रा बढ़ जाएगी। वहीं, रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक जितनी बारिश हुई है उससे मंडी में आई फसलों में नमी की मात्रा बढ़ना तय है।

जिसका असर धान की खरीद पर पड़ेगा। वहीं, जो फसल खेतों में बिछ गई है, उसकी कटाई में भी किसानों को दिक्कत आ सकती है। अब खेत में पके धान को भी नुकसान पहुंचने के आसार वही खेत में पके धान को भी बारिश में नुकसान पहुंचने की संभावना जताई गई है अब इसकी कटाई कम से कम 5 से 10 बढ़ गया है अब धान की फसल सूखने के बाद ही इसकी कटाई शुरू हो सकती है इसके लिए किसानों को थोड़ा और इंतजार करना होगा अगर आगामी दिनों बारिश नहीं हुई तो ठीक नहीं तो पके हुए धान के खेती को नुकसान पहुंचा सकता है