अग्नि वीर प्रशिक्षण पूर्ण कर गांव पहुंचे अर्जुन साहू माता-पिता एवं ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत


( डोमार साहू गिधपुरी ) अग्नि वीर प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद अपने गृह गांव पहुंचे अर्जुन साहू को उनके माता पिता परिजनों एवं गांव के लोगो द्वारा भव्य स्वागत किया ग्राम भरूवाडीह के अर्जुन साहू पिता पंचू साहू माता सुनीता साहू का अग्निवीर (army) में सिलेक्शन हुआ था जिसका सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर गांव में प्रथम आगमन पर परिजन व साहू समाज एवं ग्रामीणों के द्वारा अर्जुन साहू का डीजे बजे गाजे के साथ गली भ्रमण कर गांव वालो द्वारा श्रीफल देकर आत्मीय स्वागत किया गया इस अवसर पर साहू समाज ग्रामीण अध्यक्ष घना राम साहू ने स्वागत करते हुए कहा कि आज साहू समाज एवं पूरे गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया
आप से आशा है कि आप आने वाले युवा पीढ़ियों को समाज को और आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित करते रहेंगे वही शिक्षक बीरेंद्र साहू ने कहा कि l महाभारत में अर्जुन को महाभारत काल का श्रेष्ठ धनुर्धर माना गया उसी प्रकार आपका नाम भी अर्जुन है हम आशा करते है कि आप देश के लिए देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए देश को बाहरी खतरों से बचाना

राष्ट्रीय सुरक्षा अभियानों में अहम भूमिका निभाना
आतंकवाद, अशांति, युद्ध, और दूसरे संघर्षों से देश को बचाना
आपदा प्रबंधन, विश्व सुधार, शांति स्थापना, राष्ट्रीय अभिवृद्धि जैसे कामों में शामिल होना देश की शांति और सद्भाव को बनाए रखना
सभी के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना
आपात स्थिति के मामले में भी मौजूद रहना आगे कहा कि
देश की सेवा के लिए फौजी अपना जीवन भी दे देते हैं. देश के रक्षक फौजियों के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम उनका सम्मान करें और उनके परिवारों का भी ख्याल रखें हम उनके परिवारों को हर तरह से सहयोग दे उन्हें अकेलेपन का एहसास होने ना दें वहीं अग्निवीर आर्मी अर्जुन साहू ने कहा कि मुझे गांव में इस तरह भव्य स्वागत किए एवं साहू समाज के प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों के द्वारा स्वागत के अभिभूत हो आप लोग का प्यार स्नेह हर हमेशा बने रहे आप सभी को सादर धन्यवाद



