पलारी

19 जून को भाजपा मंडल पलारी करेगा नवनिर्वाचित सांसद का सम्मान

घोटिया (पलारी)। भाजपा मंडल पलारी द्वारा जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद कमलेश जांगड़े का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 19 जून को दोपहर 12 बजे तहसील साहू भवन पलारी में आयोजित की जायेगी। भाजपा मंडल पलारी के अध्यक्ष नंदकुमार वर्मा ने बताया कि जांजगीर चांपा लोकसभा में भाजपा ने लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की है। इस बार कमलेश जांगड़े 60 हजार मतों से विजय हासिल कर सांसद निर्वाचित हुई है। जिसके उपलक्ष्य में सांसद सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी भाजपा मंडल पलारी के मिडिया प्रभारी केशव साहू ने दी है और भाजपा परिवार के सभी सदस्यों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button