
पलारी ब्लॉक में सोमवार की सुबह डायरिया से दूसरी मौत हो गई। जबकि इसके पहले बैजनाथ खपरी के 5 साल के बच्चे की मौत हो चुकी है पलारी क्षेत्र के विभिन्न गाँवो से कुछ डायरिया के मरीज पिछले 15 दिनों से पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं जिसमें सबसे ज्यादा डायरिया के मरीज ग्राम बलोदी से आए और इसी गांव में शादी मनाने मां के साथ गांव गए 5 साल के बच्चे की 20 तारीख को मौत हो गई। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर केएल चौहान के निर्देश के बाद सीएमएचओ डॉ एमपी महेश्वर टीम के साथ पलारी अस्पताल में भर्ती मरीजों और बलोदी गांव पहुंचकर जायजा लिया था। वही सोमवार को आचनक सुबह 8.15 बजे ग्राम जारा के युवक गोपाल यादव 27 साल को गंभीर हालत में लेकर परिवार के लोग पलारी अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान ही 15 मिनट में उस युवक की मौत हो गई इधर पलारी अस्पताल में और भी 13 लोग डायरिया इलाज हेतु भर्ती हैं जिसका इलाज अभी चल रहा है
डायरिया से मृत युवक गोपाल यादव के संबंध में बीएमओ डॉ बीएस ध्रुव ने बताया कि युवक को रात एक बजे से घर पर ही उल्टी दस्त हो रही थी। मगर वो अस्पताल नहीं आया और सुबह 8.15 बजे पलारी अस्पताल पहुंचा तो उसकी स्थिति काफी नाजुक थी। अस्पताल पहुंचने पर तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया। मगर 15 मिनट के अंदर ही उसने दम तोड दिया। हमे उपचार के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला नहीं तो उसकी जान नहीं जाती
डायरिया के इलाज हेतु गोपाल यादव (27), रामाधार जायसवाल (60) , खुशी (10 माह) जिसमे दो का उपचार चल रहा है जबकि गोपाल यादव की अस्पताल पहुंचने के 15 मिनट के भीतर ही मौत हो गई। उपचार के लिए भर्ती मरीजों में लिनिशा (15) घोटिया, राजिम साहू (68) बलोदी, सुखवातीं टंडन (19) बलोदी, गुड्डी बाई डहरिया (40) बलोदी, खमिन यादव (58) बलोदी, नोहर वर्मा बेल्हा, हेमेश घृतलहरे (4) कुसमी, सोनम जांगड़े सलोनी ये सभी मरीज अभी अस्पताल में भर्ती है जिनका इलाज चल रहा है.





