छत्तीसगढ़प्रधानमंत्री मोदी

PM मोदी आज छतीसगढ़ के बस्तर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे.

बस्तर -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक रैली को संबोधित करके छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री विजय संकल्प शंखनाद वे बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भानपुरी के आमाबल गांव में एक रैली को संबोधित करेंगे।

इस बार भी PM नरेंद्र मोदी ने कमान संभाल ली है. पीएम मोदी लगातार रैली कर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं. PM मोदी आज यानी सोमवार को दो राज्यों में जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं. एक ओर जहां आज PM मोदी भारत की संवेदनशील लोकसभा सीटों में से एक बस्तर में जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रैली करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button