
बलौदाबाजार – आपरेशन विश्वास के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं शांति व्यवस्था बाधित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा 27 दिसम्बर को क्षेत्र अंतर्गत शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत, प्रतिबंधात्मक धाराओं में ताबड़तोड़ कार्यवाही कर
पुलिस द्वारा कुल 05 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार।
आरोपियों के नाम
- तामेश्वर पर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम – डमरू थाना सिटी कोतवाली
- किशन पैकरा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम – डमरू थाना सिटी कोतवाली
- हेमंत धृतलहरे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम – सेमराडीह (खैंदा)
- महेंन्दर कम्बोज उम्र 24 साल निवासी जैरास, जिला करनाल, हरियाणा, हाल पनगांव लवन रोड बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
- लक्ष्मण टंडन उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम – लटुवा थाना सिटी कोतवाली




