( राकी साहू ) अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को रफ़ी मार्ग स्थित कांस्टीट्युशन क्लब, स्पीकर हॉल नई दिल्ली में आयोजित हुआ जिसमें देश भर के विभिन्न राज्यों से अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के पदाधिकारी गण शामिल हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू,अतिविशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव अध्यक्षता अखिल भारतीय तैलीक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय दत्त क्षीर सागर राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल गुप्ता , राष्ट्रीय अपर महामंत्री अरुण भष्मे , छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल सिंह साहू ,युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कसडोल विधायक संदीप साहू ,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू प्रमुख रूप से मौजूद रहे इसी राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक एवं समान समारोह मे धमतरी कुरूद विधनसभा से छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनुराग साहू भी अपने पदाधिकारी सहित शामिल हुए कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए नवनिर्वाचित विधायक सांसदों का सम्मान किया गया इसके साथ ही सामाजिक कार्य हेतु विभिन्न विषयों पर चर्चाएं की गई बैठक में बड़ी संख्या में साहू समाज से देश भर के समाज से मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण सहित साहू समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य समाज के वरिष्ठजन पदाधिकरी उपस्थित रहे
Related Articles
Check Also
Close




