
ग्राम सिंघारी में 18/01/2025 शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ। इस दौरान गांव के कथा स्थल गुड़ी चौक प्रांगण में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं ने भजन करते हुए यात्रा में भाग लिया। कथावाचक श्री सुरेश कुमार जोशी (नगोई बैगा) बिलासपुर वाले एवं पुरोहित श्री अनूप पांडे के नेतृत्व में इस यात्रा का आयोजन हुआ।

यह कथा 18 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेगी। कथा शुभारंभ के दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर गांव के बड़ों से छोटे बच्चों तक सभी मौजूद रहे। 25 जनवरी शनिवार को कथा का समापन के दौरान भंडारे व हवन यज्ञ का आयोजन होगा।



