पंचायत सचिव संघ पलारी द्वारा आज से क्रमिक भुख हड़ताल

( 13 अप्रैल 2025 )
पलारी – प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय आह्वान पर 17 मार्च 2025 से पंचायत सचिव की एक बहु प्रतिकक्षित मांग शासकीयकरण को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज 26 वा दिन क्रमिक भूख हड़ताल के रूप में किया जा रहा है, जिसमें समस्त सचिव ब्लॉक इकाई पलारी द्वारा लगातार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कर हड़ताल स्थल जनपद पंचायत पलारी प्रांगण में जारी है,जिसके अन्तर्गत आज से क्रमिक भुख हड़ताल में मनीराम यादव अध्यक्ष, चुडामणी साहु उपाध्यक्ष, हेमलाल साहु उप कोषाध्यक्ष, राजेश साहु पुर्व प्रांताध्यक्ष, गिरीजा पैगम्बर, पुष्पा बहादुर रहे । ब्लाक के पूर्व अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र चन्द्राकर ने उपरोक्त भुख हड़ताल में बैठे साथियों का हार एवं गुलाल से स्वागत किया। क्रमिक हड़ताल की विस्तृत रूप रेखा के अनुसार 12/04/2025 को जनपद स्तर पर हड़ताल सरकार को सद्बुद्धि हेतु हनुमान चालीसा का पाठ, 13/04/2025 को जनपद स्तर पर क्रमिक भूख हड़ताल, 14/04/2025 को जनपद स्तर पर हड़ताल परिसर में डॉ अंबेडकर जयंती मनाना, 15/04/2025 से 19/04/2025 तक जनपद स्तर पर क्रमिक