
( रॉकी साहू ) लवन, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगडे ने अपने संसदीय क्षेत्र के कसडोल विधानसभा अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों में सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पंकज कुमार अग्रवाल को लवन महाविद्यालय का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।पंकज अग्रवाल की नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, बलौदा बाजार जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव, लवन नगर अध्यक्ष शिव मंगल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष नरेंद्र साहू, लवन मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेयी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय यादव, श्रीमती मीना बार्वे, भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत यादव, ढलेश्वर (गोलू) धिवर, गेंदराम सेन, नंदू वर्मा, भारत भूषण साहू, योगेश साहू, धनेश टंडन, सर्वेन्द्र साहू, गोविंद धृतलहरे, रामलाल कुर्रे, नरेश साहू, गायेश्वर साहू, विजय साहू, सुमेंद बार्वे, अजय साहू, विकास अग्रवाल, सुमंत साहू, राहुल साहू, मनेन्द्र जायसवाल, दौलत वर्मा, युगेश वर्मा, गोविंद साहू, एस. कुमार धिवर आदि शामिल हैं।सभी लोगो ने पंकज अग्रवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में लवन महाविद्यालय में सांसद योजना के तहत विकास कार्यों को गति मिलेगी




