
सुहेला थाना का मामला थाने में लिखित शिकायत दर्ज ।
पलारी । पुलिस थाना सुहेला अंतर्गत ग्राम मोहरा के नाली पार में जब साराडीह निवासी पत्रकार पनमेश्वर साहू अपनी दादी को ग्राम चापा छोड़कर बाइक से मोहरा के रास्ते गांव लोट रहा था तभी रास्ते में फोन आने पर वो फोन से बात करने लगा इसी बीच मोहरा नाली से पीछे पीछे बाइक सीजी 04 एलबी 3386 में सवार दो युवक पीछे मोबाइल को लूट कर फरार हो गया जो नहर के दूसरे साइड खड़े अपने अन्य 7/8 दोस्तो को मोबाइल देकर बाइक से फरार हो गए । पत्रकार लुटेरों के साथियों के पास जाकर मोबाइल लौटाने बोला मगर वे लोग मोबाइल फोन को लुटेरे ही ले भागे बोल कर मोबाइल फोन नही लौटाया जिसके बाद पत्रकार लुटेरों की गाड़ी का पीछा कर गाड़ी नंबर नोट कर वापस चला आया और सीधे पुलिस थाना सुहेला पहुंच घटना की लिखित शिकायत की है ।
शाम 5 बजे युवकों की झुंड ने फिल्मी अंदाज में किया लूट पाट ।
वही पीड़ित पत्रकार ने बताया की जब वे दादी को छोड़कर करीब 5 बजे मोहरा से गुजर रहा था तभी उन्हें नहर के दूसरे किनारे 7/8 युवक दिखे जिसमे से दो युवक बाइक से उसका पीछा किया और उनके हाथ से बात कर रहे मोबाइल लूट लिए और भाग गए।
पहले भी हो चुकी वारदात शिकायत के आभाव में नही हुई कोई कार्यवाही।
वही दो माह पूर्व एक राहगीर को मोहरा रास्ते से खरोरा जाते हुआ लूटपाट के शिकार होते बच गए वही नाली पार से बाइक से गांव जा रहा था जिसे कुछ युवक लूटने के उद्देश्य से रोकने का प्रयास किया मगर राहगीर युवकों की मानसिकता भाप गया और फिर अपनी गाड़ी तेज गति से चलाकर भाग निकले उसके साथ कोई अनहोनी नही हुआ जिसके कारण उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई।
मोबाइल फोन लूटने की शिकायत आई है तत्काल उसकी जांच शुरू कर दिए जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगी ,टी आई लखेश केवट
वही इस संबध में सुहेला थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया कि पत्रकार पनमेश्वर साहू अपनी दादी को जब छोड़कर वापस घर लोट रहा था उसी वक्त मोहरा के बाद उनके साथ बाइक सवार युवकों ने मोबाइल लूट कर भागने की शिकायत मिली है चुकी आरोपियों की गाड़ी नंबर ट्रेस हो जाने से उनको गिरफ्तार करने में कोई दिक्कत नही होगी ।और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।




