पलारी

गातापार में राउत नाचा महोत्सव में शामिल हुए विधायक संदीप साहू

यदुवंशी समाज की परंपरा और उत्साह ने मोहा मन

( सबित कुमार टंडन ) कसडोल विधानसभा क्षेत्र के पलारी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गातापार में झेरिया यादव समाज के तत्वावधान में भव्य राउत नाचा महोत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संदीप साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

महोत्सव में विधायक साहू ने कहा कि हमारे यदुवंशी समाज ने सदैव धर्म, संस्कृति और परंपरा की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाई है उन्होंने कहा कि आज भी समाज के युवा पारंपरिक वेशभूषा में राउत नाचा प्रस्तुत कर अपनी कला और संस्कृति को जीवंत बनाए हुए हैं। कार्यक्रम में कलाकारों के जोश और जुनून ने सभी का मन मोह लिय विधायक साहू ने आगे कहा कि नई पीढ़ी अपने पूर्वजों की परंपरा को आगे बढ़ा रही है यह गर्व का विषय है राउत नाचा केवल नृत्य नहीं बल्कि हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है उन्होंने उपस्थित लोगों से समाज की एकता और परंपरा को बनाए रखने का आह्वान किया

कार्यक्रम के दौरान झेरिया यादव समाज के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे मंच संचालन समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने किया। पूरे आयोजन स्थल पर पारंपरिक संगीत, ढोल-मांदर की गूंज और रंग-बिरंगे परिधानों ने उत्सव का माहौल बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button