
(संवादाता डोमार साहू – गिधपुरी) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जनता के समस्याओं के निदान एवं सरकार की योजनाओं से अवगत कराने हेतु चलाये जा रहे सुशासन तिहार के तहत विभिन्न ग्रामों गिर्रा, सिसदेवरी, वटगन, जर्वे के संध्या चौपाल कार्यक्रम में शामिल होते हुये पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर आम जनता की जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम कर रही हैं । प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, महतारी वंदन योजना लोगों को मजबूत एवं संबल बना रही हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं की निदान त्वरित होना चाहिये। उनका आवेदन फाइलों में ही दबकर ना रह जाये। उपस्थित अधिकारियों ने अपने विभाग की जानकारी भी प्रदान किये। वटगन में जनपद अध्यक्ष सविता यादव, जिला पंचायत सदस्य रवि बंजारे एवं मंडल अध्यक्ष विजय कोसले ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य उमेश यदु, टिकेश्वरी वर्मा, कृतराम वर्मा, जयभारत कन्नौजे, पंचराम वर्मा, बाबूलाल बंजारे, भीम यादव, खिलेश्वर धृतलहरे, पंचराम सायतोड़े, प्रेमलाल फेकर, यशवंत तिवारी, नंदू चंद्राकर, मदन साहू, कैलाश चंद्राकर, मुटाना ध्रुव, ललित यादव, विशाल चंद्राकर, फेरहा साहू, खिलेश्वर ध्रुव, मुन्नी वर्मा, जगत फेकर, भगत वर्मा, तरुण वर्मा, थानेश्वर वर्मा, जीडी कोशले, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे ।



