पलारी

खैरा रोहाँसी में साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) मेला सफलतापूर्वक आयोजित

जवाहर लाल नेहरू जयंती पर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया

(गिधपुरी डोमार साहू)बाल दिवस एवं जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय खैरा रोहाँसी में साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर केंद्रित एफएलएन (FLN) मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों का मुँह मीठा कर एवं उपहार वितरण से हुई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत ‘निपुण भारत मिशन’ के लक्ष्यों को बढ़ावा देने हेतु आयोजित इस मेले का मुख्य उद्देश्य कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता, पढ़ने-लिखने और गणितीय कौशल को मजबूत करना रहा।

मेले में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक विकास खेल, बौद्धिक विकास गतिविधियाँ, कहानी सुनाना, भाषा एवं शब्दावली आधारित खेल, संख्या ज्ञान स्टॉल, तथा रचनात्मक कला कोना जैसे विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभिभावकों को भी बच्चों की सीखने की प्रक्रिया में उनकी भूमिका और घर पर सहायता के तरीके समझाए गए।

मुख्य अतिथि एवं शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष केश राम ध्रुव ने कहा कि बच्चों के सीखने के स्तर को बढ़ाने में सामुदायिक सहभागिता बेहद जरूरी है और FLN मेला इस दिशा में सार्थक कदम है। प्रधानपाठक पुरुषोत्तम लाल यादव ने बताया कि मेले का लक्ष्य वर्ष 2026-27 तक सभी बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता से निपुण बनाना है।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दिलीप कुमार साहू ने किया। इस अवसर पर सुरीत, सागर, ओमप्रकाश, सत्यप्रकाश, गणेश राम, भीष्मदेव, कमल, पूरन, सत्या ध्रुव, मिलापा, नंदनी, सावित्री, रुखमनी, पम्पा बाई, दसोदा, नेहा, पुन्नी बाई, ममता, माहेश्वरी, राजकुमारी, उर्मिला, जानकी, सुमन सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button