विधायक संदीप साहू ने किया धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण लिया वस्तुस्थिति का जायज़ा और किसानों से की चर्चा


( रॉकी साहू ) कसडोल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरतोरा स्थित धान खरीदी केंद्र में आज विधायक संदीप साहू अचानक पहुँचे और पूरे केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान तुलाई की वर्तमान व्यवस्था, बोरा उपलब्धता, भुगतान प्रक्रिया, परिवहन व्यवस्था तथा किसानों की कतार और सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी विस्तार से ली।
विधायक साहू ने उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर यह पूछा कि धान खरीदी में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत, देरी या अनियमितता का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है। किसानों ने अपने सुझाव और अनुभव साझा किए, जिन पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से कांग्रेस सह प्रभारी विजय जांगिड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गण, पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। विधायक संदीप साहू ने कहा कि किसानों की मेहनत का एक एक दाना धान की ख़रीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि खरीदी कार्य सुचारू रहे एवं भुगतान प्रक्रिया समय पर पूर्ण हो इस औचक निरीक्षण से क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखा गया और उन्होंने विधायक के इस पहल की सराहना की।



