
योगेश जायसवाल भटगांव – यहाँ समीपस्थ ग्राम घाना में श्री अखण्ड नवधा रामायण का आयोजन समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में दिनांक 13 मार्च दिन बुधवार से प्रारंभ हो चुका है। जिसके ब्यास पंडित चितरंजन प्रसाद चौबे भटगांव वाले, तथा यजमान शिव प्रसाद साहू, श्रीमति कुमारी बाई साहू है। कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है दिनांक 13-3-2024 कथा प्रारंभ, कथा विश्राम 21-3-2024 व सहस्त्रधारा 22-3-2024 है । जिसमें अधिक से अधिक श्रोता गणों, रामायण कीर्तन मंडली, व आसपास के श्रोताओं को कथा का रसपान के लिए आमंत्रित किया है। वही आयोजक द्वारा कथा में पधारे लोगों के लिए भंडारा का भी प्रबंध किया गया है ।




