गिधपुरी

रामचंद्र ध्रुव बने भाजपा अजजा मोर्चा बलौदा बाजार के जिलाध्यक्ष

डोमार साहू (गिधपुरी)भारतीय जनता पार्टी ने रामचंद्र ध्रुव को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा (अजजा मोर्चा) बलौदा बाजार जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में हर्ष का माहौल है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामचंद्र ध्रुव ने शीर्ष नेतृत्व सहित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर योगेश चंद्राकर,भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन बिहारी वर्मा, दुर्गा महेश्वर, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, डॉ. अजय राव, नंदकुमार वर्मा, चरणदास तेहरवंश, महेंद्र साहू, पवन वर्मा, मिथलेश साहू, विजय कोसले, मुकेश साहू, हेमंत साहू, रामनारायण वर्मा, लोकेश्वर वर्मा, हुलास वर्मा, देवव्रत वर्मा, कृतराम वर्मा, मोहन साहू सहित अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button