12 दिसंबर को होगा जिला साहू संघ का चुनाव, समाज में उत्साह का माहौल

दावेदार हुए सक्रिय, मतदाताओं से संपर्क शुरू
डोमार साहू ( गिधपुरी)। जिला साहू संघ के चुनावी बिगुल के साथ ही समाज में राजनीतिक सरगर्मियां तीव्र हो गई हैं। आगामी 12 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर समाजिक जनों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। संभावित दावेदार सक्रिय हो गए हैं तथा मतदाताओं से संपर्क साधते हुए समर्थन जुटाने में जुट गए हैं। समाज के बड़े चुनावों में शुमार यह निर्वाचन इस बार भी पारदर्शी व्यवस्था के साथ संपन्न कराया जाएगा।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन शनिवार, 06 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची में दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया रविवार, 07 दिसंबर को शाम 05:00 बजे तक चलेगी। सोमवार, 08 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे अंतिम मतदाता सूची जारी हो जाएगी। इसके पश्चात नामांकन प्रक्रिया मंगलवार, 09 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संपन्न होगी। इसी दिन दोपहर 12:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
जांच उपरांत समन्वय समिति की बैठक के बाद मंगलवार को ही दोपहर 01:00 बजे प्रत्याशियों की प्रारंभिक सूची सार्वजनिक की जाएगी। नाम वापसी का समय दोपहर 01:30 बजे से 02:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद शाम 04:00 बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। मतदान प्रक्रिया मुख्यतः शुक्रवार, 12 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक होगी। मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद शाम 04:00 बजे से मतगणना कार्य प्रारंभ होगा तथा परिणाम की घोषणा मतगणना पूर्ण होने के साथ ही की जाएगी। चुनावी प्रक्रिया साहू छात्रावास, बलौदाबाजार में आयोजित होगी।
चुनाव को सफल बनाने के लिए निर्वाचन पदाधिकारियों की टीम गठित की गई है, जिसमें प्रमुख रूप से मुख्य निर्वाचन अधिकारी एम.एल. साहू तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी ताराचंद साहू की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी। इनके साथ निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में टिकाराम साहू, राजेश साहू, धाधुराम साहू, शांतीलाल साहू, बेनीराम साहू, अरुण साहू, कमलेश साहू, लेखराम साहू, भरत साहू, दिनदयाल साहू, अशोक कुमार साहू, धनीराम साहू, मिश्रीलाल साहू, माखन साहू, प्रमोद साहू, लक्ष्मण साहू, डोमन साहू, कौशलेश साहू, विजय साहू, आनंद साहू, जितेंद्र साहू व खिलावन साहू की भूमिका होगी। यह सभी मिलकर चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित रूप से संचालित करेंगे।
इसके साथ ही चुनावी गतिविधियों की निगरानी और समन्वय के लिए समन्वय समिति का गठन भी किया गया है। इस समिति में विधायक इन्द्र साव, विधायक संदीप साहू, पूर्व संसदीय सचिव शकुन्तला साहू, पूर्व विधायक चैतराम साहू सहित पर्यवेक्षक निर्वाचन रुपेश साहू एवं प्रदीप साहू शामिल हैं। इनके अलावा रेवाराम साहू, धनंजय साहू, पारसमणी साहू, अशोक साहू, राजू हरिकांत साहू, किशोर साहू, रामगोपाल साहू, कुलेश्वर साहू, रामनाथ साहू, सरोज साहू, जगदीश साहू भी सदस्य के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जिला साहू संघ का चुनाव हमेशा से समाज में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक एकजुटता को प्रदर्शित करने का माध्यम माना जाता है। इस बार भी समाज के लोग बेहतर नेतृत्व चुनने के लिए उत्साह के साथ मतदान में भाग लेने का संकल्प लिए हुए हैं। चुनावी तैयारियों के साथ ही समाज में उत्सव जैसा माहौल बन गया है और सभी की निगाहें 12 दिसंबर के परिणाम पर टिकी हुई हैं।










