गिधपुरी

डोमार साहू को पलारी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, संगठन में नई ऊर्जा भरने का लिया संकल्प

डोमार साहू (गिधपुरी) – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में संगठन विस्तार के तहत डोमार साहू को पलारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में कार्यकारिणी सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए डोमार साहू ने वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है।

अपनी नियुक्ति के पश्चात डोमार साहू ने कहा, “मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसके लिए मैं कसडोल विधायक संदीप साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे और ब्लॉक अध्यक्ष रवि बंजारे का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं पूरी निष्ठा और नई ऊर्जा के साथ संगठन को आगे बढ़ाने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का काम करूँगा।”इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है। डोमार साहू ने विश्वास दिलाया है कि वे आगामी समय में ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button