गिधपुरी

` ~ _भवानीपुर परिक्षेत्र *साहू समाज की बैठक संपन्न नए पदकारियों का भव्य स्वागत और पूर्व पदाधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई

डोमार साहू ( गिधपुरी) भवानीपुर परिक्षेत्र साहू समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में सम्पन्न हुई इस गरिमामय आयोजन में समाज के निवर्तमान पदाधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई वही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तत्पश्चात बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कार्यभार संभाला जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष डोमन साहू उपाध्यक्ष रामकिशुन साहू महिला उपाध्यक्ष सरस्वती साहू संगठन सचिव दीपक साहू सहित कार्यकारणी के अन्य सदस्यों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया वही नवनियुक्त अध्यक्ष डोमन साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी 8 तारिक को ग्राम देवशुंद्रा में आयोजित होने वाले सामूहिक आदर्श विवाह के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने समाज के लोगों से इस आयोजन में सम्मिलित होकर सफल बनाने की अपील की आगे अपने संबोधन में अध्यक्ष डोमन साहू ने समाज में बढ़ती फिजूलखर्ची पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में शादियों और अन्य आयोजनों में हो रहे अनावश्यक खर्च को रोकना हमारी प्राथमिकता होगी हम सादगीपूर्ण और आदर्श विवाहों को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे तथा बैठक में एक महत्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जो स्वजातीय बंधु वर्तमान में समाज की मुख्यधारा से अलग होकर अन्य विचारधाराओं की ओर झुक रहे है उनके विषय में समाज कड़ा विचार करेगा उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे परिवारों से संवाद कर उन्हें पुनः समाज के मुख्यधारा में लाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के ठोस प्रयास किए जाएंगे बैठक में बड़ी संख्या में स्वजातीय जन उपस्थित रहे और नई टीम को सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी इस अवसर पर संरक्षक मन हरण साहू थानुराम साहू प्रेम लाल साहू केशव साहू कौशलेश साहू संतोष साहू परसराम साहू धनेश्वर साहू तेजराम साहू सालिक साहू मुखीराम साहू सो न शाय साहू शारदा साहू हेमलता साहू मीनाक्षी साहू नारायण साहू संजू साहू समाज सेवक दुखीराम साहू कौशल साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिकगण उपस्थित रहे*“`_~

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button