

(सबित कुमार टंडन )बलौदा बाजार लवन (डोंगरा) चित्रोंतपला महानदी तट पर स्थित जनपद पंचायत बलौदा बाजार के अंतिम छोर पर बसे ग्राम पंचायत डोगरा में बृहस्पति बाई गोकुल प्रसाद कौशिक लता धनीराम कौशिक परिवार द्वारा आयोजित संगीत मई श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पांचवें दिन छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्म पत्नी कौशल्या देवी साय पहुंचकर नर्मदा बचाओ आंदोलन के ब्रांड एंबेसडर और भारत देश के प्रख्यात सुप्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य साध्वी दीदी प्रज्ञा भारती जी निर्मोही अखाड़ा चित्रकूट धाम मध्य प्रदेश के श्री चरणों में माथा टेक कर प्रदेश वासियों की खुशहाली के लिए कामना करते हुए आशीर्वाद लिए यह ग्राम डोंगरा ही नहीं बल्कि इस क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया का आगमन होना अपने आप में एक विशेष महत्व रखता है और कौशल्या देवी साय की धर्म के प्रति आस्था और समाज के प्रति सेवा और समर्पण को भी देखकर क्षेत्रवासियों ने काफी प्रशंसा किएऔर प्रदेश की प्रथम नागरिक और मुखिया का एक छोटे से कौशिक परिवार का आमंत्रण स्वीकार करना और लगातार 5 घंटे तक लोगों के बीच बैठकर कथा श्रवण करना और परिवार जनों के बीच बैठकर प्रसाद ग्रहण करना भी उपस्थित जन समुदाय को काफी रोमांचित कर दिए और अपनी सादगी के साथ-साथ लोगों के बीच अपनी धर्म के प्रति सेवा और समर्पण को प्रदर्शित किया कथावाचक पूज्य साध्वी देवी मां प्रज्ञा भारती जी द्वारा पांचवें दिवस श्री कृष्ण लीला गोवर्धन पूजा का सचित्र वर्णन करते हुए बताया कि गोवर्धन पूजा एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की दिव्यता और प्रकृति के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है। इस दिन, लोग गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं और भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित करते हैं गोवर्धन पूजा की कथा के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अभिमान को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया था, जिससे ब्रजवासियों की रक्षा हुई थी। इस पर्व के माध्यम से, भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकृति और पशुओं के प्रति सम्मान का संदेश दिया इस दिन, लोग गायों की पूजा भी करते हैं और उन्हें सजाते हैं। गोवर्धन पूजा के अवसर पर, मथुरा और वृंदावन में विशेष उत्सव मनाए जाते हैं, जहां लोग भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं।
गोवर्धन पूजा के दिन, लोग अपने घरों में भी गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाते हैं और उसकी पूजा करते हैं। इस पर्व के दौरान, लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं और मिठाइयों का आदान-प्रदान करते हैं पांचवें दिन के कथा श्रवण के समय छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया धर्म अनुरागी समाज प्रेमी और सादगी और सरलता के लिए जाने जाने वाले विष्णु देव साय की धर्म पत्नी कौशल्या देवी साय जनपद पंचायत बलौदा बाजार अध्यक्ष सुलोचना यदु ,रजक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लोकेश कनौजे ,धोबी समाज के प्रदेश संरक्षक झड़ी राम कनौजे, पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष रामाधार पटेल, मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेई ,पारस ताम्रकार केशव मिश्रा, प्रदेश पंचायत सचिव संघ जिला अध्यक्ष हरिकिशन वर्मा , केशव वर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष कुर्मी समाज),रॉकी साहू (पत्रकार), धनकुमार कौशिक (पत्रकार), अंकित साहू (अध्यक्ष साहू समाज अहिल्दा) , रामनाथ यादव,जिला पंचायत जनपद पंचायत के साथ-साथ आसपास क्षेत्र के ग्राम पंचायत के सरपंच , जनप्रतिनिधि, एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।







