
रॉकी साहू लवन। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में मनाए जा रहे ‘छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव (वर्ष 2025-2026)’ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड सी एस पी डी सी एल द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 31 जनवरी को मरदा विधुत वितरण केंद्र में रजत उत्सव का भव्य आयोजन किया गया
सी.एस. पावर कंपनीज द्वारा 30 जनवरी से 06 फरवरी तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत मरदा के विद्युत वितरण केंद्र कार्यालय में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत किया गया इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के गौरवशाली 25 वर्षों की यात्रा का जश्न मनाना और सेवा संस्कृति और समृद्धि के संकल्प को दोहराना साथ ही पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान करना एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी विधुत योजनाओं की जानकारी उपभोक्ताओ तक पहुंचना है इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मरदा वितरण केंद्र में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में निम्न अतिथियों आगमन हुआ एवं उनके द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरण विभाग द्वारा लाभान्वित उपभोक्ताओं को किया गया। प्रशांत यादव जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता, नागेश साहू सरपंच प्रतिनिधि मरदा,गौरी शंकर साहू सरपंच सीरियाडीह, प्रहलाद साहू रिटायर्ड आर्मी,
राजू साहू पंचायत सदस्य,
संतोष पटेल पंचायत सदस्य
आत्माराम साहू पंचायत सदस्य उपस्थित विभाग से सहायक अभियंता राकेश ध्रुव ( बलौदा बाजार डिवीजन ऑफिस) कनिष्ठ अभियंता मरदा नंद कुमार सोनवानी, संतोष लहरे टी डी, चंदू पटेल,फूल सिंह नरेश पटेल, आशीष वर्मा राकेश दिनकर,डिकेश मांझी,तीरथ चौहान,संतोष लहरे टी डी भोजराम केवट,संजय कुमार केवट, श्रवण कुमार केवट सहित सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।







