छत्तीसगढ़जांजगीर चंपा

नक्सलियों के आई ई डी ब्लास्ट में शहीद जवान कमलेश को मुख्यमंत्री विष्णुदेव शाय ने भेजा नमन पत्र, किया उनकी शहादत को याद, गीता के दोहों के साथ वीर कमलेश को किया नमन

शक्ति- सक्ती जिले के वीर शहीद कमलेश साहू को राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव शाय ने याद करते हुए नमन पत्र उनके परिजनों को भेजा है। इसके लिए जिले के पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के भेजे हुए नमन पत्र को शहीद जवान के परिजनों को सौंप दिया है। नारायणपुर जिले के अमलदाई में 13 दिसंबर 2023 को सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के बिछाए आईईडी के ब्लास्ट चपेट में आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल के आरक्षक जवान कमलेश साहू की मौत हो गई थी। उनके अंतिम यात्रा में गृह ग्राम हसौद में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी थी,जिन्होंने नम आंखों से अपने क्षेत्र के लाडले को अंतिम विदाई दी थी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव शाय ने शहीद कमलेश साहू के बलिदान को याद करते हुए और गीता के दोहों के साथ उनके शहादत को याद करते हुए नमन पत्र में लिखा है की आने वाले दिनों में हम इस सपूत के त्याग और बलिदान की पराकाष्ठा को हम हमेशा संजो के रखेंगे। कमलेश साहु जैसे शूरवीर पर छत्तीसगढ़ के लोगों को गर्व है, शहीद को जन्म देने वाले माता पिता तथा उनके परिजनों को शत शत नमन है। नमन पत्र को सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक ने कमलेश साहू के परिजनों को उनके गृह ग्राम हसौद में सौप दिया है।

देवेंद्र निराला शक्ति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button