
डोमार साहू ( गिधपुरी) आज सुबह ग्राम चीखली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने पुलिया के पास लगे लेरिंग में स्वयं का गमछा से फांसी लगा कर लटका हुआ पाया वही मृतक का लगभग उम्र 30 से 35 साल का बताया जा रहा है तथा चेहरा लंबाई ऊंचाई 5-2 इंच एवं दा ह ने हाथ के कलाई में गुदना में अंग्रेजी में गोलू कुमार लिखा हुआ है वही ठीक उसके हाथ के भुजा में गुदना से फूल जैशे आकृति बना हुआ है वही गले में मोती सफेद कलर का माला पहना हुआ है काला कलर लोअर एवं सफेद डार्क टी शर्ट ग्रीन पहना हुआ है वही ग्रामीणों ने। शव को इस स्थिति में देख इलाके में तुरंत सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
वही अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्थानीय लोग भी शव को पहचानने में असमर्थ हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई संदिग्ध साजिश है।
वर्तमान में पुलिस आसपास के गांवों के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। शिनाख्त होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।








